एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट: PWD अफसरों पर FIR की मांग,सिटी सेंटर मॉल के लिए नियम तोड़े, विकास उपाध्याय पहुंचे थाना

एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट: PWD अफसरों पर FIR की मांग,सिटी सेंटर मॉल के लिए नियम तोड़े, विकास उपाध्याय पहुंचे थाना

May 29, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 29 मई 2026
एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट खोलने के विरोध में पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय कांग्रेसजनों के साथ देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे। PWD अधिकारियों के खिलाफ FIR की मांग की।

मामला: पंडरी सिटी सेंटर मॉल के लिए एक्सप्रेस-वे पर अवैध रास्ता खोला गया। 05.12.2017 के शासन नोटिफिकेशन में एक्सप्रेस-वे पर नए कट पर रोक है, फिर भी PWD ने नियम तोड़े। इससे दुर्घटना और जाम का खतरा बढ़ा।

आरोप: उपाध्याय ने कहा कि PWD अधिकारी भाजपा मंत्री-नेता, बिल्डर और भू-माफियाओं से मिलकर निजी लाभ के लिए जनता की जान खतरे में डाल रहे हैं।

कांग्रेस की मांग:

  1. अवैध मार्ग तुरंत बंद हो
  2. स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो
  3. दोषी अधिकारियों पर FIR और कार्रवाई हो
  4. एक्सप्रेस-वे का नक्शा व फिजिबिलिटी रिपोर्ट सार्वजनिक हो

कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर दीपक मिश्रा, अन्नू राम साहू, प्रकाश जगत समेत अन्य नेता मौजूद रहे।