पानी के नाम से मौत के घाट उतारने वाले चारों आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में….
May 29, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 29 मई 2026// तीन दोस्तों ने अपने ही साथी की चलती कार में बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया और फिर अपने मामा के साथ मिलकर शव को महानदी किनारे टापू में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
मामला इस प्रकार से है दिनांक 22 मई 2026 की रात्री में जब भुनेश्वर यादव के घर ना लौटने पर परिजन उनकी पत्नि द्वारा अपने पति के मित्रों एवं आसपास के लोगो से पुछताछ खोजबीन पश्चात कही पता नही चलने पर भुनेश्वर यादव पिता आनंद राम यादव उम्र 38 साल, निवासी इंदिरा कालोनी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर छ.ग. का दिनांक 28.05.2026 को थाना मंदिर हसौद रायपुर में गुम इंसान क्र. 59/ 2026 दर्ज कराया गया।
प्रकरण की जाॅच पर गुमशुदा भुनेश्वर यादव की पत्नि ने बताया की दिनांक 22.05.26 की रात्री में जब उसने अपने पति को मोबाईल नंबर पर काॅल करने पर पति ने काॅल रिसिव किया था। काॅल पर पति के आवाज के अलावा उनके मित्रगणों जिनमे नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे की आवाज आना बतायी।

मृतक की पत्नि के द्वारा बताये जानकारी के आधार पर नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे तीनो संदिग्ध आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेकर पुछताछ एवं जाॅच पडताल एवं घटना दिनांक को मृतक एवं संदिग्ध आरोपियों के मोबाईल लोकेशनों के आधार पर मृतक एवं आरोपियों का लोकेशन नांदगांव में होना पाया गया।
पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ के बाद संदिग्ध आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किये। तत्पश्चात आरोपियों के निशानदेही पर नांदगांव स्थिति नदी किनारे टापु पर मंदिर हसौद पुलिस द्वारा गुमशुदा भुनेश्वर यादव पिता आनंद राम यादव उम्र 38 साल, निवासी इंदिरा कालोनी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर छ.ग. का शव को खोद कर निकाला गया।
जघन्य हत्या की जाॅच पर मामले का खुलासा सामने आया।दिनांक 22.05.2026 को रात्री करीबन 11ः30 बजे नोहर रात्रे की ब्रेजा कार क्र. सीजी 04 पीएच/9996 में भुनेश्वर यादव,आरोपीगण नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे सभी शराब पीते हुए नांदगांव महासमुन्द की ओर आ रहे थे। आरोपी नोहर रात्रे जो कि पार्षद है, से मृतक भुनेश्वर यादव का उनके मोहल्ले में पानी की किल्लत को लेकर कार में ही वाद-विवाद हुआ था और दोनो में मारपीट होने पर हेमचंद बंजारे, अमित सिंह राजपूत ने बीच बचाव किया गया। इस पर मृतक ने उन दोनो से भी मारपीट गाली गलौच करने व तीनों आरोपियों द्वारा हाथ मुक्का से कार के अंदर ही मृतक से मारपीट की गई जिससे भुनेश्वर यादव की मृत्यु हो गई।
भुनेश्वर यादव के मृत्यु हो जाने से घबराकर आरोपी नोहर रात्रे द्वारा शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने नांदगांव के रिस्तेदार मामा श्रवण जांगड़े के घर जाकर उसे घटना के बारे में बताया। रिश्ते में मामा के साथ मिलकर नांदगांव स्थित महानदी के किनारे स्थित टापू पर मृतक भुनेश्वर यादव के शव को हाथ से गड्डा खोदकर गाड़ दिये। उक्त प्रकरण पर से महासमुन्द पुलिस द्वारा अपराध क्र. 322/2026 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत व हेमचंद बंजारे से ब्रेजा कार क्र. सीजी 04 पीएच/9996 एवं आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से 04 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैे।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01- नोहर दास रात्रे पिता गणेष दास रात्रे उम्र 35 साल
02- अमित सिंह राजपूत पिता स्व. सत्येन्द्र सिंह उम्र 37 साल,
03- हेमचंद बंजारे पिता रोमन बंजारे उम्र 36 सभी साकिनान इंदिरा कॉलोनी मंदिर हसौद, रायपुर छ0ग0
04- श्रवणदास जांगड़े स्व. मानिकराम जांगड़े उम्र 45 निवासी ग्राम नांदगांव, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0।
जप्त संपत्ति-
01- एक कार (क्र. सीजी 04 पीएच/9996) एवं
02- 04 नग टच मोबाईल।


