डागा कन्या मे समाजशास्त्र एवं एम.एस.डब्ल्यू. विभाग द्वारा “करियर गाइडलाइंस”एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन संपन्न
April 13, 2026रायपुर/श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में समाजशास्त्र एवं एम.एस.डब्ल्यू. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “करियर गाइडलाइंस” था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के आदरणीय प्रोफेसर मिस्टर कुजूर सर उपस्थित रहे।
उन्होंने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा समाज कार्य के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी अध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा साहू मैडम द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. पद्मा शर्मा द्वारा किया गया।


