जिला संघ की बैठक एवं पियाउ घर का शुभारंभ

जिला संघ की बैठक एवं पियाउ घर का शुभारंभ

April 13, 2026 0 By Central News Service

रायपुर _भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा जी के आदेशानुसार जिला संघ रायपुर में जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय जी के मार्गदर्शन में एवं जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जी के नेतृत्व में आज दिनांक 11/04/26को जिला कार्यालय में प्याऊ घर का शुभारंभ एवं बैठक आयोजित रखी गई थी प्याऊ घर का शुभारंभ जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी मुरली शर्मा नगर निगम रायपुर जोन 4 के अध्यक्ष जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जी द्वारा फीता काटकर
पिआऊ घर का शुभारंभ जिला कार्यालय प्रांगण में किया गया तत्पश्चात वार्षिक कैलेंडर अनुसार बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी द्वारा उद्बोधन में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ नारे को थीम लेकर साइकिल रैली की आयोजन पर विचार। जिला स्तर पर नर्मदा परिक्रमा उद्गम से लेकर खंभात की खाड़ी तक परिक्रमा पर विचार व्यक्त, जिला प्रशिक्षण केंद्र माठ की भूमि पूजन, स्काउट गाइड स्टोर पर चर्चा और साथ ही वर्ष भर के विभिन्न कार्यक्रमों पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय जी के साथ चर्चा किया गया चर्चा के दौरान महोदय जी के द्वारा यह भी कहा गया कि स्काउटिंग एक दूसरे से प्रेरित होकर कार्य करना लोगों को जोड़ना बच्चों के स्काउटिंग को बढ़ावा देना जितना कर सको उतना अच्छा करके दिखाना। कार्य करने का भाव मन में पैदा करना जिससे हम स्काउटिंग के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जोड सके बताए गए साथ ही स्काउटिंग की अन्य बातों पर विचार किया गया उक्त कार्यक्रम में पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त टी के एस परिहार,डीटीसी स्काउट रामगोपाल वर्मा डीटीसी गाइड शाहिना परवीन डीओसी स्काउट हेमंत शुक्ला डीओसी गाइड डॉ लक्ष्मी नायक विकासखंड सचिव धरसीवा मुकेश बोरकर विकासखंड सचिव आरंग रोहित वर्मा संयुक्त सचिव लीला वर्मा अन्नपूर्णा पांडे मीना भारद्वाज मनीषा वाईकर सपना बड़ोनिया निशा नैय्यर अपर्णा तिवारी निशा सिंह आकांक्षा दीवान जी साईं कृष्णा सरिता वैश्य दीक्षा साहू युगल कुमार ध्रुव नमन साहू सी एल साहू तोक सिंह दीपक ध्रुवंशी अंकिता शीलू सविता भारत सुमन मेघा सहित समस्त स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे