सातवीं कक्षा का छात्र 12 दिनों से लापता…. परिजनों का बुरा हाल…

सातवीं कक्षा का छात्र 12 दिनों से लापता…. परिजनों का बुरा हाल…

January 16, 2026 0 By Central News Service

खल्लारी 16 जनवरी 2026/ खल्लारी थाना क्षेत्र के जामली पोस्ट कमरौद थाना खल्लारी जिला महासमुंद छग के कक्षा 7 वीं के छात्र दानी ठाकुर उम्र 13 वर्ष पिता हरि ठाकुर स्कूल जाने के लिए 7 जनवरी को घर से निकला था।

लेकिन आज तक घर नहीं पहुंच पाए है, परिजनों ने खल्लारी थाना में लापता होने कि रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दानी ठाकुर के पिता हरि ठाकुर ने आसपास एवं परिवार जनों से संपर्क बनाए रखा है लेकिन कहीं पर भी उनके मिलने कि खबर नहीं आई है।

उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा है कि कहीं पर भी दिखें तो तुरंत संपर्क करें।