पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री का 60वीं पुण्यतिथि पर निगम संस्कृति विभाग ने पुष्पांजलि अर्पित किया.
January 11, 20260भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री को 60वीं पुण्यतिथि पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी,नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री अवतार भारती बागल, संतोष सीमा साहू, खेम कुमार सेन, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, आमजनों ने किया सादर नमन0
रायपुर – आज भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री को 60वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के जी ई मार्ग में शास्त्री चौक के किनारे स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
नगर निगम रायपुर के तत्वावधान में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर सादर नमन किया.
रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के नगर नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री अवतार भारती बागल, संतोष सीमा साहू, खेम कुमार सेन , जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं नवयुवकों, आमजनों ने प्रतिमा स्थल पर भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री का 60वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन किया.


