सरयूपारिण ब्राह्मण सभा का सर्वजन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आज 954 लोगो ने जांच कराई
December 28, 2025
रायपूर/प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सर्वजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 दिसंबर दिन रविवार को सरयूपारिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजन तुलसी भवन संजय रिंग रोड 1में आयोजित किया गया। यह जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने दी। डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 954 लोगो ने अपनी जांच करवाई जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दी ,नेत्र रोग,किडनी रोग, लीवर जांच, हड्डी रोग, न्यूरोफिजिशियन दंत रोग चिकित्सक ईएनटी विशेषज्ञ फिजियोथैरेपी, एलोपैथिक होम्योपैथिक चिकित्सा आर्युवेदिक चिकित्सा,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहें. उक्त स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः निशुल्क रहा इसमें नेत्रों का परीक्षण कर 325 चश्मा वितरण किया गया।

एलोपैथिक,आयुर्वेदिक दवाइयां का वितरण भी निशुल्क किया गया साथ ही पैथोलॉजी जांच एक्स रे,भी निशुल्क हुआ.योग पद्धति, मर्म चिकित्सक भी उपस्थित रहे ।यह आयोजन सभी नागरिकों के लिए रहा,सभी समाज के लोग आकर इसका लाभ उठाया। शिविर प्रातः 10 बजे समाज के कुलपुरुष तुलसीदास जी की पूजन कर प्रारंभ किया किया।स्वास्थ्य शिविर के अंत में सभी डाक्टरों का मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान किया गया शिविर में माननीय सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री ,श्री सुनील सोनी विधायक , राजे श्री महंत डॉ रामसुंदर दास पूर्व विधायक तथा क्षेत्रीय जोन अध्यक्ष श्री बद्री गुप्ता , पार्षद प्रमोद साहू, स्वप्निल मिश्रा,एवं अन्य गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के बतौर पर आमंत्रित मौजूद रहे।


