कहार भोई समाज महासमुंद में नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह कल 28 दिसंबर को…
December 27, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 27 दिसंबर 2025/ कहार भोई समाज महासमुंद में नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजे मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर प्रांगण कहार भोई समाज भवन इमली भाटा वार्ड न 2 महासमुंद में रखा गया है।
कार्यक्रम को लेकर कहार भोई समाज के युवा एवं महिला समुह की बैठक आहूत की गयी। जिसमें समाज के युवाओ एवं महिलाओ ने बड़ी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज क़र कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रुपरेखा बनायीं गई।
शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि कहार भोई समाज महासभा के अध्यक्ष भुवन अवसरिया ,उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा कहार, सचिव पुष्कर कहार, कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र गोहिल, एवं समाज के अन्य राज के अध्यक्ष सचिव शामिल होंगे। कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने की अपील की है, यह जानकारी समाज के सचिव योगेश कुमार कश्यप ने दिया है।



