देव संस्कृति उच्च माध्य.विद्यालय महासमुंद का रजत जयंती समारोह… मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा छात्र -छात्राओ का करेंगे मौलिक मार्गदर्शन…

देव संस्कृति उच्च माध्य.विद्यालय महासमुंद का रजत जयंती समारोह… मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा छात्र -छात्राओ का करेंगे मौलिक मार्गदर्शन…

December 19, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 19 दिसंबर 2025/ देव संस्कृति शिक्षा एवं कल्याण समिति महासमुंद द्वारा संचालित देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सफल संचालन करते हुए 25 वर्ष पुर्ण होने पर रजत जयंती, वार्षिकोत्सव, अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन 20 दिसंबर 2025 दिन शनिवार प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

जिसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्षता सुश्री शशिप्रभा थिटे अध्यक्ष देव संस्कृति शिक्षा समिति कि गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होंगे। उक्त कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बच्चों को मौलिक मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में ब्रम्हानंद गुप्ता, ललित कुमार मेश्राम, संरक्षक शिक्षा समिति , प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरि गोस्वामी, अनिता पिल्लई प्राथमिक प्रभारी, कु. पुजा ठाकुर शाला नायिका सहित पूरे स्टाफ समारोह कि रुपरेखा कि तैयारी संपूर्ण कर लिए है।