वाधवा उ मा वि,आनंद नगर में 35 वा वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम संपन्न हुआ
December 18, 2025
रायपुर/वाधवा उ मा वि , आनंद नगर , का 35 वा वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद स्टेडियम ,कोटा,रायपुर में प्रारंभ हुआ । यह खेल महोत्सव तीन दिन तक जारी रहा और आज समापन हुआ।

इन तीन दिवसीय खेल महोत्सव में 50 मी, 100मी, 200मी, 400मी रिले रेस ,गोला फेक,तवा फेक,लंबी कूद,ऊंची कूद,शतरंज, कैरम, स्लो सायकल,बैडमिंटन ,खो खो,कबड्डी,बॉल बैलेंसिंग, जंप रेस,इन आउट गेम बकेट रेस, सर्कल जंप, लेमन रेस, 3 स्टेज रेस, मार्बल रेस,4 स्टेज रेस,स्टोन पीकिंग रेस में विभिन्न आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम दिवस में खेलकूद का प्रारंभ छात्रों के द्वारा परेड से किया गया ।आमंत्रित अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण कर छात्रों को खेल प्रारंभ करने के लिए शपथ दिलाई गई । साथ ही सभी हाउस ग्रुप के प्रतीक के रूप में गुब्बारे छोड़े गए ।
बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ देवेंद्र नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ,फेडरेशन के अध्यक्ष अजय तिवारी जी,फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला जी , केनरा बैंक के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जी , होल सेल सब्जी मंडी के अध्यक्ष श्रीनिवास जी, अगस्टीन बर्नाड जी एवं वाधवा मिशन के अध्यक्ष डॉ विवेक वाधवा जी सूरज वाधवा जी,इत्यादि अतिथियों के द्वारा एकेडमिक वार्षिक गतिविधियों,खेलकूद में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की ट्रॉफी ,कप, मेडल्स देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का समापन दिनांक 18 दिसंबर 2025 को हुआ जिसमें ग्रीन हाउस सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त “” ओवरऑल चैंपियनशिप “” की ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता की समापन की घोषणा डॉक्टर सुरेश शुक्ला जी के द्वारा किया गया अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
धन्यवाद ज्ञापन वाधवा चित्र माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद शर्मा द्वारा को किया गया।


