प्रेम जाल, फरेब या लेन-देन ….DSP कल्पना वर्मा ने दर्ज कराई बयान…
December 19, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 19 दिसंबर 2025/ प्रदेश भर में चल रहे तथाकथित DSP कल्पना वर्मा और होटल व्यवसायी दीपक टंडन का मामला सुर्खियों में है, DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच विवाद मामले ने पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के लिए गंभीर मोड़ ले लिया है। इस मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है और FIR दर्ज होने की संभावना है। विवाद के केंद्र में लेन-देन से जुड़ी शिकायत है, जिसे कारोबारी दीपक टंडन ने पंडरी थाना में दर्ज कराया था।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों कारोबारी दीपक टंडन ने अपनी पत्नी बरखा टंडन के साथ पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया था। इसके बाद DSP कल्पना वर्मा को भी अपने पक्ष का बयान दर्ज कराने के लिए रायपुर SSP कार्यालय बुलाया गया। DSP कल्पना वर्मा अपने भाई राकेश वर्मा और पिता हेमंत वर्मा के साथ SSP कार्यालय पहुंचीं। जहां पर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए है, हांलांकि DSP कल्पना वर्मा ने अपने बयान में क्या कहा इसे मामला कि गंभीरता को देखते हुए अभी तक स्पष्ट जानकारी प्राशासनिक से नहीं मिले हैं।



