चंगाई सभा में धर्मांतरण का आरोप… पादरी समेत पांच गिरफ्तार…
September 4, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
भटगांव 04 सितंबर 2025/ सूरजपुर जिले के बुंदिया गांव में धर्मांतरण के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी मंगल टोप्पो के घर में आयोजित चंगाई सभा में उसे बुलाया गया, जहां पादरी और अन्य लोग बीमारी ठीक करने का दावा कर रहे थे। इतना ही नहीं, सभा में मौजूद लोगों ने धर्म परिवर्तन करने पर चमत्कारिक लाभ और रोगमुक्ति का वादा किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभा में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।




