NHM हड़ताल का 17 वें दिन… शासन कि सख्ती शुरू… नोटिस जारी…

NHM हड़ताल का 17 वें दिन… शासन कि सख्ती शुरू… नोटिस जारी…

September 4, 2025 0 By Central News Service

रायपुर 04 सितंबर 2025/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल पर शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को हड़ताल कर रहे 25 अधिकारी-कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये अपनी मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पूर्व 13 अगस्त को कार्यकारिणी समिति की बैठक में 10 में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आदेश जारी किए जा चुके थे।

जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी था। हड़ताल के दौरान विभिन्न स्तरों से बार-बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के लिए कहा गया। इसके बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने 29 अगस्त को एक आदेश जारी कर सभी को काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए थे। इसे न मानने पर उन्हें सेवा से पृथक किए जाने का उल्लेख भी आदेश में था।