विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर महासमुंद जिले में यूरिया खाद की मांग : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर महासमुंद जिले में यूरिया खाद की मांग : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

September 4, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 04 सितंबर 2025/ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। और महासमुंद जिले में यूरिया खाद की मांग भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने किया अपने पत्र के माध्यम से कहा
यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। किसानों का मुख्य फसल धान है, जिसकी रोपाई का कार्य हो चुका है। खाद के अभाव में फसलों की स्थिति काफी खराब है और वह चिंतित हैं।

आगे कहा कि जिले में कृषि ही एक मुख्य जीवकोपार्जन का साधन है। अगर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पाता है तो धान का फसल भी खराब हो जाएगा व पैदावार नहीं होगा। उससे किसानों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभाग अधिकारी को फोन लगाकर यूरिया खाद उपलब्ध करने को कहा ।

गौरतलब है कि जिले भर में यूरिया खाद कि कमी का खबर आ रहें हैं। किसान आस लगाकर जिला सहकारी समिति सोसायटी का लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यूरिया खाद नहीं मिलने से निराशा कि दौर से गुजर रहे है। जिसमें किसान कि समस्या को भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने यूरिया खाद कि उपलब्ध कराने विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन किया।