नगर का कीचड़ साफ करने निकले पंचायत अध्यक्ष दलदल में फंसे… नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने निष्पक्ष जांच और रिहाई के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा….

नगर का कीचड़ साफ करने निकले पंचायत अध्यक्ष दलदल में फंसे… नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने निष्पक्ष जांच और रिहाई के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा….

September 3, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 03 सितंबर 2025/ महासमुंद मुख्यालय से मिले जानकारी पर उनके ऊपर तीन केस दर्ज कर उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है, आज तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक छुड़ाने कि मशक्कत कर रहे हैं।

वहीं अध्यक्ष के समर्थकों ने कार्रवाई की निंदा की है और उनकी रिहाई की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू की गिरफ्तारी के बाद पूरे नगर पंचायत में आक्रोश का माहौल है। नपा थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। सर्व समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस घटना में राजनीतिक षड़यंत्र है। बलरामकांत को फंसाने लिए किया गया है। सर्व समाज के पदाधिकारियों के साथ-साथ आस-पास के सरपंचों ने भी इसे राजनीतिक षडयंत्र बताया है। सर्व समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि तुमगांव में देह व्यापार लंबे समय से चल रहा है। इसको लेकर सर्व समाज व व्यापारियों ने कई बार शिकायत की है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या है मामलादेह व्यापार बंद करने ज्ञापन सौंपा

गजेंद्र साहू ने बताया कि सभी नगर वासियों द्वारा नगर पंचायत के अंतर्गत चल रहे देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री को बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। यदि इसे बंद नहीं किया जाता है, तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाना है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात में भी थाना जाकर इसकी सूचना दी थी। लेकिन एक दिन पहले हि छेड़खानी के मामले में नपं अध्यक्ष बलराम कांत साहू को तुम गांव थाना ने गिरफ्तार कर लिया।

जानें कौन -कौन से धारा लगाया गया है

1.धारा 351(3) – छेड़छाड़ किसी महिला से अशोभनीय व्यवहार, छेड़छाड़, सज़ा: 3 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों।

2.धारा 296 – आपराधिक धमकी किसी व्यक्ति को जान-माल की हानि पहुँचाने की धमकी देना। सज़ा: 2 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों।

3.धारा 74 – सामान्य मारपीट, किसी को चोट पहुँचाना। सज़ा: 1 साल तक की कैद या 10,000 रुपए तक जुर्माना।

4. धारा 75(2) – गंभीर मारपीट / खतरनाक हथियार से चोट,
हथियार, आग या खतरनाक पदार्थ से चोट पहुँचाना। जिसमें 7 साल तक की सख्त कैद + जुर्माना।

पार्षदों ने निष्पक्ष जांच कि मांग और रिहाई के लिए नपा अध्यक्ष निखिल कांत साहू से मिलकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

नगर पंचायत तुमंगाव के पार्षदों व नागरिकों ने महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पुलिस द्वारा नपं अध्यक्ष बलराम कांत साहू को फर्जी एफआईआर के आधार पर अनैतिक रूप से जेल में निरुद्ध किया गया है। नपं अध्यक्ष बलराम कांत साहू तुम गांव कि विकास पर जोर दिया वहीं हो रहे गलत गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोला लेकिन स्वयं वह षडयंत्र के शिकार हो गए । ज्ञापन सौंपने वाले में पाषर्द गौरी साहू,गौतम सिन्हा, शत्रुघ्न कुमार निषाद, लता यादव,चोवाराम टांडेकर, रामशरण निर्मलकर व नगर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।