श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ का आयोजन

श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ का आयोजन

August 5, 2025 0 By Central News Service

रायपुर/दिनांक 5 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। छात्राओं को आशीर्वचन देने हेतु श्रीमती शारदा वर्मा IAS, पूर्व आयुक्त,उच्च शिक्षा विभाग को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी ने की। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और देवी सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री तिवारी जी ने आशीर्वचन देते हुए छात्राओं को सतत अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया और उनके विद्यार्थी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शारदा वर्मा मैडम ने छात्राओं को समय की कीमत पहचानने, सदुपयोग करने और और विद्यार्थी जीवन में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। विभिन्न कथाओं के माध्यम से मुख्य अतिथि महोदया ने छात्राओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को साधने की बात भी कही।
छात्राओं को और प्रेरित करते हुए उन्होंने अपने जीवन में 360 अंश का नजरिया अपनाते हुए जीवन में अग्रसर होने को कहा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई तथा सहा. प्राध्यापक डॉ गायत्री शर्मा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, नव प्रवेशित छात्राओं तथा समस्त प्राध्यापक गणों की उपस्थित से कार्यक्रम सफल रहा।