एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन….

एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन….

August 2, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 02 अगस्त 2025/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में रसायन शास्त्र के ज्ञाता एवं महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया ।

                                                        कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा मां सरस्वती ओम एवं भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के  छाया चित्र पर पुष्प अर्पण तिलक लगाकर  एवं दीप प्रज्वलित कर  किया गया । 

विज्ञान मेले के अवसर पर विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया l जिसमें विज्ञान प्रदर्श (मॉडल), विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान चार्ट एवं चित्रकला, भाषण, रंगोली, वास्तु पहचानो प्रतियोगिता, निबंध की प्रतियोगिता हुई l

प्रत्येक प्रतियोगिता चार वर्गो में आयोजित हुआ । शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग l जिसमें 76 भैया एवं 116 बहन कुल 192 भैया /बहनों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले इन सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा एवं सभी दीदी /आचार्यो द्वारा मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया l प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं आगामी आयोजित होने वाले विभागीय विज्ञान मेला में हिस्सा लेंगे। इस पुरे कार्यक्रम का संचालन आचार्या सुश्री साक्षी घोड़ेचोरे द्वारा किया गया l

 इस आयोजन को सफल बनाने में  विद्यालय के विज्ञान प्रभारी श्रीमती मल्लिका चंद्राकर,  सुश्री अर्चना साव, आचार्य शिवकुमार कन्नौजे,  बलराम सेन, किरण साहू,अश्वनी साहू, तुलसीराम पटेल, कुंजलाल पटेल, हेमंत साहू,अजय कुमार तांडी, खोजेंद्र कुमार साहू,   आचार्या श्रीमती मनोज साहू ,श्रीमती दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, सुश्री सरोजनी साव, तारिणी गोस्वामी,श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती गुरवारी सोनी,सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर,सुश्री तनुजा साहू, श्रीमती निशा गोस्वामी श्रीमती तनुजा साहू, ललित कुमार सिन्हा, पवन निर्मलकर एवं विद्यालय के समस्त दीदी आचार्यो  का सहयोग का  सहयोग सराहनीय रहा ।