रायपुर/ सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की श्रीमती अनिता दुबे ने 19 हरे रंग की वस्तुओं का शृंगार कर महिलाओं के सावन उत्सव में पहला स्थान प्राप्त किया। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के संजय नगर रिंग रोड स्थित तुलसी भवन में आज मातृशक्तियों ने सावन उत्सव का आयोजन किया।इस अवसर पर कुर्सी दौड़,संगीत प्रतियोगिता, शृंगार दर्शन,भजन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया,जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर उपस्थित समाज अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने सभी को सावन उत्सव की बधाई देते हुवे कहा कि अब समय आ गया है कि मातृशक्ति को भी सामने आकर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा मे पहल करनी चाहिए,अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया । कार्यक्रम में मुखरूप सेसुसुम शुक्ला, कुसुम त्रिपाठी, मीनाक्षी तिवारी , किरण तिवारी, ममता तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, अनीता दुबे, डॉ अभिलाषा शुक्ला,वंदना मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, सविता शुक्ला, संगीता तिवारी, संगीता मिश्रा, अरुणा मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, नीत शुक्ला, सुमित्रा मिश्रा, कीर्ति तिवारी, शशि मिश्रा, सविता पांडे, ममता तिवारी, अपर्णा तिवारी आदि उपस्थित थी।