प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर शिविर का आयोजन किया गया
July 23, 2025रायपुर/ कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को एक दिवसीय प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की युवा रेड क्रॉस इकाई के द्वारा भारतीय युवा रेड क्रॉस के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें श्री देव प्रकाश कुर्रे, जिला रेड क्रॉस के सहायक प्रबंधक तथा श्री बालमुकुंद दुबे राज्य शासन के प्रशिक्षित ट्रेनर के रूप में उपस्थित हुए। श्री बालमुकुंद दुबे, ने महाविद्यालय की छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की तथा छात्राओं को प्रशिक्षित भी किया। श्री दुबे जी ने छात्राओं को हर परिस्थिति में संयमित रहते हुए मदद करने बात कही और किसी व्यक्ति के बेहोश होने की स्थिति, हृदय घात की स्थिति तथा हार्ट फेल होने की स्थिति में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार को विस्तार पूर्वक समझाया तथा शंकाओं का समाधान भी किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्राओं ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।


