छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी बनाए गए संगठन के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी बनाए गए संगठन के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष…

January 17, 2025 0 By Central News Service

रायपुर 17 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कार्यालय में प्रांतीय इकाई की बैठक आयोजित की गई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें प्रमुख रूप से संगठन के कर्मठ सिपाही उमेश भारती गोस्वामी जी को प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांत अध्यक्ष संजय ठाकुर के सहमति पर कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें प्रमुख रूप से आय व्यय एवं खाता हस्तांतरण आगामी दिनों संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन 23 जनवरी 2025 के पूर्व कर्तव्य बोध दिवस मनाए जाने कालातीत जिला इकाइयों में निर्वाचन एवं सदस्यता अभियान को सक्रिय करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

उमेश भारती गोस्वामी जी को संगठन के प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री मनोज राय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, गया राम रजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष सतीश तिवारी, टेकराम सेन ,डॉ अशोक कुमार गुप्ता, श्रीमती अनिता सिंह प्रांतीय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।