
शराब घोटाला – आबकारी अधिकारी के करीबी माने जाने वाले अरंविद सिंह ईडी कि गिरफ्त में… अपनी मां कि अंतिम संस्कार में पहुंचे थे अरविंद…
June 12, 2023संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 12 जुन 2023/ राज्य में शराब घोटाले ने राजनीतिक दलों में हलचल मचा दी है। वही विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य सरकार को घेरने में एकजुट दिखाई दे रही है। ईडी ने शराब घोटाला केस में कारोबारी अरविंद सिंह को हिरासत में ले लिया है। अरविंद को ईडी ने भिलाई में पकड़ा है। वह अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। ईडी ने उसे श्मशान घाट से ही हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि शराब घोटाला केस में ईडी ने अरविंद सिंह को आरोपी बनाया है। उन्हें पूछताछ के लिए समंस भी जारी हुआ था। मगर वो हाजिर नहीं हुआ। अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह ने ईडी की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई। अरविंद सिंह को आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी का करीबी माना जाता है।

बताया गया कि शराब केस में एपी त्रिपाठी, पप्पू ढिल्लन और अनवर ढेबर की गिरफ्तारी बाद अरविंद को ईडी ने कई बुलावा भेजा पर वो पेश नहीं हुआ। कल अरविंद की मां कमला देवी का निधन होने के बाद आज अरविंद रामनगर मुक्तिधाम पहुंचा और ईडी के अधिकारी भी मौके पर आ धमके।
भिलाई के खुर्सीपार में रहने वाले अरविंद सिंह ने अपनी मां को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की रस्म अदायगी के बाद ईडी की टीम मुक्तिधाम से अरविंद सिंह को पहले उनके निवास ले गई, और फिर उसे रायपुर ले आई। रायपुर में ईडी दफ्तर में अरविंद सिंह से पूछताछ चल रही है। कहा जा रहा है कि कल ही उसे एपी त्रिपाठी और अन्य आरोपियों के साथ अदालत में पेश किया जा सकता है।

भिलाई के शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह भिलाई इस्पात संयंत्र का 9 मई को ईडी ने अरविंद सिंह के ठिकानों के अलावा होटल ग्रैंड ढिल्लन के मालिक त्रिलोक सिंह ढिल्लन के ठिकानों पर भी जांच की थी। बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह ने व्यवसाय करने के लिए बकायदा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से 3 वर्ष का अवकाश भी ले रखा है।
बीएसपी सूत्रों के मुताबिक अरविंद सिंह ट्रांसपोर्ट एंड डीजल डीएनडी डिपार्टमेंट में मास्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। अरविंद सिंह के द्वारा 1 अप्रैल 2020 को व्यवसाय करने के लिए 36 महीने अर्थात 3 वर्ष के लिए अवकाश लिया गया था। उसे 31 मार्च 2023 को ड्यूटी जॉइन करनी थी परंतु जॉइनिंग नहीं दी। इसके लिए बीएसपी मैनेजमेंट ने अरविंद सिंह को नोटिस भी भेजा था।


