12 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आयोजन..
May 4, 2023रायपुर,04 मई/गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड़, रायपुर में आज सिटकॉन, रायपुर एवं आइक्यूएसी, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 03 से 16 तक 12 दिवसीय का फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 03मई को श्री अजय तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम में सिटकॉन के सेवानिवृत्त राज्य प्रमुख डॉ. पी. के. निमोनकर, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर आलोक तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कुल 25 प्राध्यापकों को शिक्षण के विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रथम दिवस में डॉ. पी. के. निमोनकर ने उद्यमिता एटीट्युड बिहेवियर एवं सक्सेस विषय पर अपना ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया ।
शोध, एकादमिक प्रोग्राम, कम्युनिकेशन स्किल, रिसर्च मेथोडोलॉजी, डायवर्स क्लास, बेस्ट प्रेक्टिसेस, अंडरस्टेडिंग स्टूडेंट जैसे विषयों पर व्याख्यान होगा।


