आवास योजना के नाम से पैसा खाऊं रोजगार सहायक नरेश कोसरिया पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई…. जनपद पंचायत बागबाहरा बचाने के फिराक में तो नहीं? ..

आवास योजना के नाम से पैसा खाऊं रोजगार सहायक नरेश कोसरिया पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई…. जनपद पंचायत बागबाहरा बचाने के फिराक में तो नहीं? ..

March 21, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 21 मार्च 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रूकें राशि एवं नए आवास योजना प्रारित करने के एवज में प्रति हितग्राहियों से 200- से 10000 रूपए कि मांग करने वाले ग्राम पंचायत हिच्छा विकासखण्ड बागबाहरा के रोजगार सहायक नरेश कोसरिया पर आख़िरकार क्यों नहीं हो रही है कार्यवाही।

अवगत हो कि हमारे समाचार चैनल माध्यम से ग्रामीणों ने रोजगार सहायक नरेश कोसरिया के बारे में बताए थे कि प्रत्येक हितग्राहियों से 200- 10000 रुपए तक लिए जा रहे है।

रोजगार सहायक नरेश कोसरिया प्रधानमंत्री आवास योजना पर प्रत्येक हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिलाने एवं अवशेष बचे रूपए पास कराकर दिलाने के एवज में पैसों कि मांग रखें थे, जिसमें हिच्छा, पोटिया एवं खम्हारमुडा के हितग्राहियों ने पैसे दिए है। लेकिन रोजगार सहायक नरेश कोसरिया ने हितग्राहियों से पैसे ऐठने का नया तरीका अपनाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक नरेश कोसरिया लगातार गांव -गांव में जाकर हितग्राहियों से पैसे लेते हैं, लेकिन कहते है सच्चाई छिप नहीं सकती। रोजगार सहायक नरेश कोसरिया का भंडाफोड़ होकर रहेगा।

उन्होंने यहां तक कि जनपद पंचायत बागबाहरा में भी अपनी धौंस का बात किए हैं , और आप को बता दें कि इस संदर्भ से जनपद पंचायत बागबाहरा में स्मिता हितेश चंद्राकर के पति एवं प्रतिनिधि हितेश चंद्राकर जी से इस मामले में बात किए तो बताया गया कि ग्रामीणों का कोई भी शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन हम आपको बता दें कि जनपद पंचायत में अपनी धौंस और पावर दिखाने वाले रोजगार सहायक नरेश कोसरिया कि मिली भगत साबित होते हैं।

गौरतलब है कि मिडिया लोकतांत्रिक देश में चौथा स्तंभ है, जो कि किसी के बिना द्वेष के साथ जनता कि आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। लेकिन आज भी जनप्रतिनिधि अपने वर्चस्व जमाने भ्रष्टाचारीयों का साथ देने में नहीं कतराते। यही जन प्रतिनिधि चुनाव नजदीक आने पर हितैषी बनकर अपने आप को जनता के सामने सही साबित करने पर तुले रखकर तरह तरह कि ढौंग करते हैं।