आम आदमी पार्टी की प्रशिक्षण बैठक बूथ कार्यकर्ता बनाने दक्षिण की गलियों में घुसेगी “आप”

आम आदमी पार्टी की प्रशिक्षण बैठक बूथ कार्यकर्ता बनाने दक्षिण की गलियों में घुसेगी “आप”

March 20, 2023 0 By Central News Service

रायपुर रविवार 19 मार्च ।
आज कुशालपुर के कर्मचारी कॉलोनी में पुरानी बस्ती ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुशवाहा के घर दक्षिण विधानसभा की बैठक ब्लॉक स्तर पर रखी गई । जिसमें उपस्थित सेक्टर प्रभारियों को बूथ लेवल के कार्यकर्ता तैयार करने के लिए जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया ।
सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी सेक्टर प्रभारियों ने मार्च के अंत तक बूथ लेवल के कार्यकर्ता तैयार करके देने हेतु प्रतिज्ञा की । कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे कार्यों को जनता के सामने रखने हेतु प्रचार प्रसार करने के लिए टीम बनाने की बात कही ।
अरविंद केजरीवाल के बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य सुविधा सहित भ्रस्टाचार रहित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जनता को जागरूक करने पर बात हुई ।
बैठक में मुन्ना बिसेन पवन सक्सेना संतोष कुशवाहा एकांत अग्रवाल नरेंद्र ठाकुर राजेंद्र डागा चित्रकांत अग्रवाल सागर आर आर एस ठाकुर कमल सोनी विजय झा आलोक जसाठी वीरेंद्र पवार विजय गुरबक्सनी सलमान खान विनोद चंद्राकर रघुनाथ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।