हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान का दूसरे चरण का पदयात्रा महासमुंद कांग्रेस भवन से आरंभ..पं जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा में माल्यार्पण कर किए शुभारंभ…
March 19, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 19 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान के जिला प्रभारी पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा जी,जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल,शहर प्रभारी मंजीत सलूजा, विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला जी,जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर जी के दिशा निर्देश में एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग जी के विशेष सानिध्य में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान का दूसरे चरण का पदयात्रा महासमुंद कांग्रेस
भवन से आरंभ की गई एवं सर्वप्रथम नेहरू चौक में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के प्रतिमा में माल्यार्पण करके यात्रा को आरंभ किया गया।

तत्पश्चात वार्ड नंबर 14 एवं 29 यात्रा करते हुए प्रत्येक नागरिकों से हाथ मिलाते हुए एवं नागरिकों की समस्या को सुनते हुए तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों को समझाते हुए एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं उसे बताते हुए कांग्रेस जनों का कारवां शास्त्री चौक पहुंचकर भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करके कांग्रेस जनों का कारवां वार्ड नंबर 28 की ओर बढ़ चला जिसमें मोहारी भांठा में पार्षद अनीता विजय साव पूर्व पार्षद विजय साव ने अपनी महिला टीम के साथ यात्री गणों का जोर शोर से स्वागत किया गया जिसमें वार्ड के महिला एवं नागरिक गण उपस्थित रहे तत्पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्री वार्ड नंबर 18 पहुंचते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य एवं कर्मठ नेता जिनका यात्रा के एक दिन पूर्व देहांत हो गया स्वर्गीय जीवन लाल सोनी जी जिनका निवास स्थान पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। और फिर कांग्रेस के सभी पदयात्री गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर इस पदयात्रा का समापन किया गया।

जिसमें डॉ.रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष, खिलावन बघेल बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं शहर अध्यक्ष,ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद,नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग जी,वनोपज जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर,जिला महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर, पूर्व पार्षद विजय साव,श्रम विभाग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन लक्ष्मी देवांगन,पार्षद अमन चंद्राकर,एल्डरमैन अनवर हुसैन,सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान ,गिरजा शंकर चंद्राकर,पार्षद अनीता विजय साव,तारा चंद्राकर,लता कैलाश चंद्राकर,सरपंच ब्रिजेन बंजारे,ममता चंद्राकर,साधना सिंह नैनी, दसोदा ध्रुव,लक्ष्मी सोनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज रजवानी,पिछड़ा वर्ग महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,अजय थवाईत सतीश कन्नौजे,प्रकाश अजमानी,मो.इमरान कुरेशी,मोती साहू,लीलू साहू,गणेश ध्रुव,तुलसी साहू,राजू साहू,नितेंद्र बैनर्जी,निर्मल जैन,एरिस अनवर,आकाश निषाद,शुभम बाग,रवि सिंह ठाकुर झुग्गी झोपड़ी अध्यक्ष,सोहेल खान,योगेश,उमा ध्रुव,पूजा यादव,आरती ध्रुव,युवराज साहू इत्यादि कांग्रेस जन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान में सम्मिलित हुए।





