सड़क किनारे युवक -युवती कि संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने पर हड़कंप… युवक कि पहचान.. युवती कि जांच पड़ताल जारी…

सड़क किनारे युवक -युवती कि संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने पर हड़कंप… युवक कि पहचान.. युवती कि जांच पड़ताल जारी…

March 18, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
राजिम 18 मार्च 2023/। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में आज सुबह युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना ग्राम रोबा की है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश ग्राम रोबा के आनंद राम सोनी की है और युवती अज्ञात है। मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई है। वही फिगेंश्वर पुलिस मामले तस्दीक में जुटकर आसपास के इलाकों में मृतक युवती के बारे में खोजबीन शुरू कर दिए हैं। वही मृतक युवक एवं युवती के संबंधों के बारे एवं पुछताछ जारी कर दिए हैं। मृत युवक और युवती के समीप स्थल पर एक कार बरामद हुई है जिसका नंबर CG 04 H 8009 हैं।