योगेश्वर राजू सिन्हा कर रहे हैं निःशुल्क भगवाध्वज का वितरण…
March 18, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 18 मार्च 2023/ आगामी हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा महासमुंद के विभिन्न क्षेत्रों में धर्मध्वजा का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी है।
महासमुंद तुमगांव पटेवा एवं झलप में ध्वज वितरण के पश्चात योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय नववर्ष के रूप में मनाया जाता है, और यह मान्यता है कि इसी दिन ही ब्रम्हाजी द्वारा सृष्टि की रचना की गई थी। विदित हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष पुरे अंचल में धूमधाम से मनाए जाना है इसके लिए सभी ओर उत्साह और उमंग पूर्वक तैयारियां चल रही है।

ध्वज वितरण का कार्यक्रम आगामी 22 मार्च तक चलेगी जिसमें सभी को निःशुल्क ध्वज वितरण करने की व्यवस्था की गई है।





