शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस मनाया….
January 12, 2023
महासमुंद 12 जनवरी 2023/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शीलभद्र कुमार ने कहा कि विवेकानंद के संदेशों में भारत के आध्यात्मिक भंडार का सार तत्व समाहित है जिसे उन्होंने आधुनिक परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक आधार पर सहज सरल शब्दों में हमारे समक्ष प्रस्तुत किया है। हम सभी को उनके संदेशों को पढ़ना एवं समझना चाहिए।

यूथ रेड क्रॉस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वेतलाना नागल ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हम कुछ अच्छे कार्य करने लगते हैं तो दिनों दिन हम उस पर सफल होते जाते हैं और उसकी प्रवृत्ति सदैव सकारात्मकता की ओर झुकती जाती है वर्तमान में भी आज युवा शक्ति को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें देश की उन्नति में भागीदारी बनाने की, हर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा युवा शामिल हो इसके लिए सदैव हमें प्रयासरत रहना होगा ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण डॉक्टर ओम प्रकाश पटेल, डॉ मनोज शर्मा, श्री वी के साहू ,कविता गहीर, प्रेरणा इक्का अश्वनी कुमार लोधी, राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ स्वयंसेवक मुस्कान साहू टिकेश्वरी, सना बानो, रीना साहू जानू परवीन, कावेरी, प्रेरणा कापसे, साक्षी अग्रवाल, रिम्सा एवं अन्य छात्राएं उपस्थित रहे।





