मितानिन संघ 16 जनवरी को राजधानी में भरेंगे हुंकार, प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में 80 हजार से अधिक जुटेंगे…
January 11, 2023
महासमुंद 11 जनवरी 2022/ प्रदेश संघ के बैनर तले एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन में दिनांक 16 जनवरी 2023 को रायपुर बूढ़ा तालाब में एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ की मितानिन कार्यक्रम के 80 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल।
मितानिन संघ महासमुंद के जिला अध्यक्ष जनक राम नायक ने बताया कि अप्रैल मैं 1 माह अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया था जिसमें सरकार द्वारा आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवाई थी लेकिन अभी तक 9 माह हो चुका है।

लेकिन सरकार द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाई गई है। जिसके कारण एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि सरकार हमारी मांगों पर तत्काल विचार नहीं करती है तो पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा ।





