आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

November 26, 2022 0 By Central News Service

रायपुर,26 नवम्बर – आज से 10 साल पहले सत्ता के मद में चूर बड़ी बड़ी राजनैतिक पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने देश के “आम आदमी” को राजनीति में आने की चुनौती दी थी।

देश के आम आदमी ने उनकी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज ही के दिन 26 नवंबर 2012 को एक राजनैतिक पार्टी “आम आदमी पार्टी” का गठन किया । पार्टी गठन के उपरांत दिल्ली से चुनाव लड़ने की शुरुआत हुई और आज तीसरी बार अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके है साथ ही आज वर्तमान समय मे दो राज्यों में ,दिल्ली और पंजाब में ,आम आदमी पार्टी की सरकार है ।

आज जिस तेजी के साथ आम आदमी पार्टी पूरे देश मे उभर रही है जिसे देख लगता है कि बहुत जल्द आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लेगी।

आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा के आम आदमी पार्टी कार्यालय में केक काटा गया व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया ।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्टी के अज़ीम खान ,संतोष दुबे, अर्जुन साहू,राम किशोर सेन ,राजेश ढी ढी, तेजेंद्र चंद्राकर, अजय कुमार वर्मा, लैन दास टंडन,मनीष मसीह ,सुंदर निषाद,सुनील वर्मा,विशाल मैरिषा आदि उपस्थित रहे।