राज्य स्तरीय भाषण व क्विज प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के दो छात्रा एवं एक छात्र का चयन
November 26, 2022
महासमुंद 26 नवंबर 2022/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार , कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता। दिनांक 18 नवंबर को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न किया गया ।
इस जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दोनों विधा में महाविद्यालय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी संभाग स्तर अंतर जिला भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता में डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी स्वीप जिला महासमुंद के नेतृत्व में भाषण में कु. डिंपल डड़सेना , इलेक्शन क्विज में उमेंद्र कुमार पटेल व कु. वर्षा गजेंद्र ने महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व किया । संभाग स्तरीय अंतर जिला प्रतियोगिता दिनांक 25 नवम्बर 2022 को शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर, छ.ग. में आयोजित किया गया । उक्त जानकारी डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी स्वीप महासमुंद ने दिया।

अवगत हो की इस संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की कु. डिंपल डड़सेना, प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बालसी सरायपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के उमेंद्र कुमार पटेल, शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको, व कु. वर्षा गजेंद्र ,शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद ने संयुक्त रूप से इलेक्शन क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया । सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को प्रमाण पत्र व 4500 रूपये पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया । संभाग स्तर में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे ।

तीनों चयनित प्रतिभागियों को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्राचार्या डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, रेखराज शर्मा जिला स्वीप सचिव महासमुंद, अजय कुमार राजा महाविद्यालय नोडल अधिकारी, श्रीमती ह्यूमा लिली दीवान प्रभारी प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको, राजेंद्र चौधरी प्राचार्य प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बालसी सरायपाली, डॉ. रीता पांडेय, श्रीमती सीमारानी प्रधान, डॉ. सरस्वती वर्मा, श्रीमती राजेश्वरी सोनी, तरुण ध्रुव ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया ।




