छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया..
November 24, 2022November 24, 2022 0 ByCENTRAL NEWS SERVICE
FacebookTwitterEmailWhatsAppShare

रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा 24/11/2022 को 12.00 बजे पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में मान. श्री मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन आवास पर्यावरण खाद्ध एवं अपूर्ति मान श्री रविन्द्र चौबे जी मंत्री, कृषि एवं प्रोद्योगिकी मान. श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी मंत्री स्कूल शिक्षा, अनूसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक कल्याण एवं सहकारिता, श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, श्री अमरजीत सिंह भगत, मंत्री खाद्य विभाग, मान श्री शिव कुमार डहरिया जी, श्रम मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्री असलम खान अध्यक्ष हज कमेटी, ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग, श्री कुलदीप जुनेजा अध्यक्ष आर.डी.ए. विधायक उत्तर रायपुर विधानसभा, महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग श्री अनिल जैन एवं श्री हफीज खान सदस्य छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग, प्रमोद दूबे सभापति नगर निगम रायपुर, सलाम रिजवी पूर्व अध्यक्ष वक्फ बोर्ड अन्य निगम एवं मण्डल के सदस्यगण भी सम्मिलित हुए एवं उल्मा हजरत एवं शायरों द्वारा समय-समय पर कलाम पेश किया।

मान. अमरजीत सिंह भगत जी ने मनोनीत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्यगण को मुबारक पेश की और उर्दू भाषा को राज्य में आगे ल जाने की कामना की।

मान. रबिन्द्र चौबे जी ने मनोनीत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्यगण को बधाई दी और उपस्थिति की सराहना की उर्दू के क्षेत्र में राज्य अग्रणी हो इसकी कामना की एवं मान. राहुल गांधी जी भारत जोडो यात्रा का जिक्र करते हुए देश में एकता एवं समरसता का संदेश दिया।
मान श्रीमती अनिला भेडिया ने मनोनीत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्यगण को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

मान श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी ने मनोनीत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्यगण को मुबारक पेश की और उज्जवल भविष्य की कामना करते की सम्पूर्ण जानकारी दी। हुए विभाग मान. श्री शिव डहारिया ने मनोनीत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्यगण को
बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
मान श्री मोहम्मद अकबर जी ने मनोनीत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्यगण को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिये कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है ऐसा उद्बोधन दिया।

श्री एम.आर. खान सचिव उर्दू अकादमी द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।
अकादमी के अध्यक्ष श्री इदरीश गांधी, उपाध्यक्ष श्री नजीर कुरैशी, सदस्यगण जनाब नजीर अहमद सिद्दिकी, सत्तार अली, गुलाबुद्दीन, एजाज खोखर, मुनव्वर अली शब्बीर खान, अब्दुल शाहिद कुरैशी, बदरुद्दीन इराकी सादिक बैलिम, श्रीमती हाजरून खान (बानो ) अकादमी में पदभार ग्रहण किया है।

मान अध्यक्ष महोदय द्वारा पदभार ग्रहण समारोह में अध्यक्ष महोदय ने सूबे के माननीय मुख्यमंत्री एवं उपस्थित केबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उर्दू भाषा का माहत्व बताते हुए राज्य में उर्दू भाषा के फरोग के लिए अपने विचार रखे और छत्तीसगढ़ में उर्दू भाषा के लिए छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के भविष्य के मनसूर्वे (कार्ययोजना) छत्तीसगढ़ सूबे में उर्दू जबानों-अदब व तालीम को फ़ोग देना और उसकी हिफाजत करना, नये तामीरी, तालीमी और तनकीदी उर्दू अदब की एशाअत लायब्रेरी (कुतुबखाने) कायम करना, उर्दू शायरों व अदवा की हौसला अफजाई करना। उर्दू इदारों को सलीके से मजबूत और कामयाब बनाने के लिए भी कोशिश होगी उर्दू शोअरा और ख़ुदवा की आलमी पैमाने पर पहचान बनाने के लिए उर्दू अकादमी जरूरी कदम उठाएगी। दूसरे सूबों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ उर्दू आकदमी आई.ए.एस और आई.पी.एस. कोचिंग क्लासेस कायम करने की कोशिश करेगी।
छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी सचिव श्री एम.आर. खान ने समारोह का समापन की घोषणा की।


