हित चिन्तक अभियान के लिये बैठक सम्पन्न..

हित चिन्तक अभियान के लिये बैठक सम्पन्न..

November 15, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 14 नवंबर 2022/ विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल द्वारा हित चिंतन अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर उड़ीसा से लगे हुए सुवरमाल राजगढ़ (कोमाखान) में 250 वर्ष पुराने श्री राधे कृष्ण मंदिर में बैठक आयोजित किया गया और क्षेत्र के सभी गांव में हित चिंतन अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

बैठक का शुभारंभ ब्रह्मानंद, विजय महामंत्र एवं हनुमान चालीसा से प्रारंभ किया गया कार्यक्रम के प्रमुख रूप से जिला मंत्री अखिलेश लूनिया जी के द्वारा हित में चिंतक अभियान पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उत्तम वर्मा जी विभाग मंत्री राजिम विभाग, मनीष वर्मा जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री राजिम विभाग, गिरीश चक्रधारी जिला सुरक्षा प्रमुख, एवन साहू सरपंच कछारडीह, आनंद साहू जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू समाज, नितिन जैन, नितेश पांडे, विवेक अग्रवाल, सूरज खरे, सशांक श्रीवास, जितेश साहू धौराभाठा, सिद्धांत चंद्राकर मोखा, प्रखर उपाध्याय,यशवंत सोनी,रुपेश यादव,करण सोनवानी,लखन दास,फलेश दास,पिंटू मानिकपुरी ,विनय अग्रवाल,आनंद यादव आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन नितिन जैन ने किया।