धर्मांतरण और हिन्दू राष्ट्र की मांग पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा धर्मान्तरण करने वाले अपने दादा-दादी से पूछें वो किस धर्म से हैं?.
November 11, 2022
रायपुर, 11 नवंबर : राजधानी में महाशिवपुरण के कथाकार महाराज प्रदीप मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा में अनेक विषयों पर अपनी बात रखी।

धर्मांतरण और हिन्दू राष्ट्र की मांग पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग धर्म को छोडक़र अलग धर्म में जा रहे हैं उनको अपने माता-पिता और दादा-दादी से पूछना चाहिए कि वो कौन से धर्म के थे ?

धर्मांतरण कराने वालों के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी बुद्धि विपरीत है (जो धर्म बदलवाते हैं)। उन्हें ऊपर से दबाव रहता है, उन्हें इतना माल दिया जाता है की उन्हें धर्मांतरण कराना पड़ता है।

साउथ की फिल्मों की तारीफ करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि साउथ की फिल्में मंदिर से शुरू होकर मंदिर पर ही विराम होती हैं। साउथ की फिल्मों में हिन्दू धर्म की झलक देखी जाती है।


