दिल्ली : साहू समाज के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव बने व्यास साहू

दिल्ली : साहू समाज के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव बने व्यास साहू

October 24, 2022 0 By Central News Service

रायपुर – साहू समाज के ऊर्जावान पदाधिकारी व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के निज सचिव वेदव्यास साहू (व्यास साहू) के सामाजिक कार्य कुशलता, समाज के प्रति समर्पण भाव,लगन और युवा जोश को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता जी एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप साहू जी के स्वीकृति से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं नें ख़ुशी जाहिर करते हुए व्यास साहू को मिले नए नेतृत्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि व्यास साहू सारंगढ़ जिले के मूल निवासी हैं एवं वर्तमान में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व मे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं छात्रसंघ अध्यक्ष साहू छात्रावास टिकरापारा प्रदेश कार्यालय रायपुर रह चुके हैं।

व्यास साहू नें समाज द्वारा मिले प्रमुख जिम्मेदारी पर ख़ुशी जाहिर करते हुए साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर,राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा) संदीप साहू,
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू


के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, साहू समाज में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने, नशामुक्ति और धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने की बात कही।