जन सेवा कार्य,युवा देवांगन समाज के सहयोग से लाखेनगर में ऑटो सेंटर उद्घाटन कर किया प्रारंभ
October 22, 2022
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा हैं कि लाखेनगर रायपुर निवासी कृष्ण कुमार देवांगन जी के सुपुत्र सोनू देवांगन का(सोनू ऑटो वर्कशाप)नाम का ऑटो सर्विसिंग सेंटर का आरंभ किया गया

यह वर्कशॉप छत्तीसगढ़ युवा देवांगन समाज के द्वारा उनको आर्थिक सहयोग प्रदान कर आरंभ कराया गया

इस वर्कशॉप का उद्घाटन ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रजीत (चंदू) देवांगन जी, प्रदेश प्रभारी मनोहर देवांगन जी, रायपुर शहर अध्यक्ष सुमित देवांगन जी, माता जी राम बाई देवांगन जी के शुभ हाँथो से फिता काटकर कराया गया माता परमेश्वरी को हम कोटि कोटि धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमे यह नेक कार्य काने के लिए हमारे जैसे तुच्छ सेवक को चुना !



