ग्राम पंचायत मामा भांचा में हुआ पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारंभ… खेल प्रतियोगिता में सभी वर्ग के महिलाओं ने कबड्डी , रस्साकसी , खो-खो, संखली , बिल्लस, फुगड़ी , में दिखाई ताकत…

ग्राम पंचायत मामा भांचा में हुआ पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारंभ… खेल प्रतियोगिता में सभी वर्ग के महिलाओं ने कबड्डी , रस्साकसी , खो-खो, संखली , बिल्लस, फुगड़ी , में दिखाई ताकत…

October 12, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 12 अक्टूबर 2022/ विकासखंड के ग्राम पंचायत मामा भांचा में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ग्राम पंचायत मामा भांचा में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों कबड्डी, खो -खो, रस्साकसी, भौंरा, बांटी, पिट्ठूल, संखली , फुगड़ी , लंबी कूद, 100 मी. दौड़,बिल्लस , गेड़ी दौड़, गिल्ली-डंडा, आदि का आयोजन किया गया। जिसमें कब्बड्डी, रस्साकसी में महिलाओं ने अपनी ताकत आजमाई। प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सरकार ने इस प्रकार का आयोजन कर हम सभी को बचपन के मजेदार यादों को ताजा किया। बच्चे भी पहली बार इस प्रकार के प्रतियोगिता में शामिल होकर खुश हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ग्रामीण अंचलों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन कर छत्तीसगढ़ के प्राचीन खेलों को सहेजने के साथ ग्रामीण स्तर पर युवकों -युवतियों एवं महिलाओं में एकजुटता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत सरपंच रूखमणी सोरी, अध्यक्षता उपसरपंच राजेश साहू, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच अश्वनी वेद दिवान ने किया।

इस आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि राय सिंह सोरी, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मोहन लाल साहू, उपाध्यक्ष मुरत सिंह ध्रुव, सचिव बंसत साहू, डोगंरीपाली ग्रामीण अध्यक्ष राधेलाल साहू, पंच में रुकमणी साहू, बिंदु गोस्वामी, भुनेश्वरी ध्रुव,हेमसिंह दिवान, धर्मेंद्र साहू, गोवर्धन साहू ,माखन, गिरधर दीवान , राजवंतीन कन्नौजे, चेतन साहू, शिक्षक में भूपेश देवांगन, डुगेशवरी साहू, सरिता चंद्राकर, ममता चंद्राकर, गायत्री कन्नौजे,आगंन बाड़ी कार्यकर्ता भामिनी सुर्यवंशी, सहायिका जगबाई यादव, मितानिन कांति साहू, ललिता कन्नौजे,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष देव प्रकाश साहू, मनोहर साहू, सचिव कुलेश चौहान, सदस्य हेमंत दिवान, यादराम पटेल, भीम साहू, उदल ठाकुर, विशेष सहयोग में ओमप्रकाश दिवान, लिलक साहू रहें।