छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

October 11, 2022 0 By Central News Service

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदेश संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। इस कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा जी ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
अजय वर्मा,कुर्मी (मनवा)समाज का सफल नेतृत्व कर्ता और समाज सेवी है।अजय वर्मा ने पूर्व में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।आपने 2013 – 14 में रायपुर लोकसभा का भी चुनाव लड़ा है।
वर्तमान में अजय वर्मा, ग्रामीण सेवा सहकारी समीति मर्यादित कठिया प.क. 972 किसानो द्वारा चुने गए है।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने अजय वर्मा को टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई।अजय वर्मा ने आज कहा कि केजरीवाल जी का दिल्ली मॉडल और जनता के प्रति उनकी ईमानदार कार्य शैली और वादा पूरा करने की प्रतिबद्धता ने उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित किया है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि अजय वर्मा के आप प्रवेश से आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूती मिलेगी। हम सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत अभिनंदन और हम सभी को आने वाले दिनों में उनके लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेता सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, कमल नायक, शीत चन्द्राकर, देवलाल नरेटी, तेजेन्द्र तोडेकर सहित पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

ये बारी बदलबाे छत्तीसगढ़ , हमर देश बदलही।