नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात..
August 17, 2022
खल्लारी 17 अगस्त 2022/ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू के नेतृत्व में किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष जी से मिलकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया गया एवं खल्लारी विधानसभा में आने का न्योता भी दिया गया।
मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिला महामंत्री भुवनलाल साहू, संजय मालवे उपाध्यक्ष, रमेश पटेल जिला कोषाध्यक्ष, हीरा साहू मंडल उपाध्यक्ष खल्लारी, पूरन सबर अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इत्यादि शामिल रहे।






