वामन राव लाखे स्कूल व महंत कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण

वामन राव लाखे स्कूल व महंत कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण

August 16, 2022 0 By Central News Service


रायपुर 16 अगस्त शहर के श्री वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के संयुक्त तत्वधान में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ मनाई गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री अजय तिवारी अध्यक्ष शिक्षण समिति माननीय श्री अनिल तिवारी सचिव श्री राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष शिक्षण समिति व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती यादव की विशेष रूप से उपस्थिति रही आयोजन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी ने कहा कि जिस परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ है यह परिसर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री वामन राव लाखे महंत लक्ष्मीनारायण दास पंडित रविशंकर शुक्ल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू आदि महान विभूतियों के योगदान से पुष्पित और पल्लवित है हम सभी उनके मार्गदर्शन मैं निरंतर शिक्षण समिति के नेतृत्व को निभा रहे हैं उनका कहना आजादी के अमृत महोत्सव में इन महान विभूतियों के योगदान को याद कर सभी युवाओं और नागरिकों सहित कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी योगदान को आगे बढ़ाना है वहीं आयोजन में सचिव श्री अनिल तिवारी ने कहा की आजादी के महान विभूतियों ने जिन जज्बात को लेकर देश को आजादी दिलाई यह जज्बात आज की युवा पीढ़ी में आना चाहिए उन्होंने आवान किया की स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद शिक्षण संचालन के दौरान शिक्षक और शिक्षिकाएं स्वतंत्रता के विभूतियों के जज्बात को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं किस तरह से कष्ट सहकर देश को आजादी दिलाने में ऐसे अनेक वीरों की भूमिका रही है आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने भी स्वतंत्रता के वीर सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह शिक्षण समिति का नेतृत्व ऐसे कंधों पर है जो महान विभूतियों के मार्गदर्शन पर शिक्षण के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान कर रहे हैं आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत ध्वजारोहण कार्यक्रम में कॉलेज एंड स्कूल के शिक्षकों शिक्षिकाएं उपस्थित रहे