आजादी का अमृत महोत्सव पर केन्द्रीय विद्यालय ने तिरंगा रैली का आयोजन किया….

आजादी का अमृत महोत्सव पर केन्द्रीय विद्यालय ने तिरंगा रैली का आयोजन किया….

August 14, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 14 अगस्त 2022/ केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । अशोक कुमार चंद्राकर प्राचार्य के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने हाथो में तिरंगा थामे देशभक्ति नारा लगाते हुए रैली निकाले ।

15, अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव का आयोजन कर हर भारतीय को गर्व का अनुभव होना चाहिए तथा भारत की आन शान के प्रतीक तिरंगे झंडे एवम वीर शहीदो की शहादत को सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है।

रैली में प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर ने सभी को भारत मां के सच्चे सपूत बनने आह्वान किया । शिक्षक जितेंद्र कुमार चंद्राकर ने देश भक्ति नारा लगाकर बच्चो में उत्साह का संचार किया । इस अवसर पर शिक्षक गदाधर मिश्रा हिमांशु शेखर त्रिपाठी कमलेश चंद्राकर तुलसी राम चंद्राकर घनश्याम साहू गुलाब आवड़े ओमप्रकाश , सूर्या साहू सनी सर, ज्योतिष साव एवम सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।