अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पहल से विद्यार्थियों को मिला स्थानांतरण प्रमाण पत्र..

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पहल से विद्यार्थियों को मिला स्थानांतरण प्रमाण पत्र..

August 7, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 06 अगस्त 2022/ इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुंद के द्वारा बी. ए. प्रथम वर्ष के उतीर्ण छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु बिना किसी कारण से विगत पन्द्रह दिनों से गुमराह किया जा रहा था कि बी.ए.प्रथम वर्ष का अंक सूची विश्विद्यालय से प्राप्त नहीं होने के कारण स्थानांतरण प्रमाण पत्र नही दिया जा सकता है यदि टी.सी.दिया भी जायेगा तो रिजल्ट अपेयरिंग वाली टी. सी.मिलेगा ऐसा प्राचार्य महोदया जी के द्वारा कहा गया था।

किन्तु अभाविप के नगरमंत्री भैरव पाल नें कहा कि वार्षिक परीक्षा रिजल्ट जारी होने के पश्चात स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता हैं।आखिरकार साय 6 बजे छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य रूप से अभाविप के जिला संयोजक जीतु राज साहू, एवं विनय वर्मा, विजय पटेल, व कुलेश्वर धीवर,ओमप्रकाश धीवर,तिलक,विवेक,डिगेश,किशन धीवर इत्यादि छात्र उपस्थित थें।