अभाविप ने की कॉलेज व्हाट्सएप ग्रुप के राजनीतिकरण की शिकायत..
August 5, 2022बागबाहरा 05 अगस्त 2022/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने बागबाहरा के शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापकों की सामूहिक तस्वीरों को ग्रुप फोटो बनाकर चलाए जा रहे राजनीतिक ग्रुप्स की शिकायत आज महाविद्यालय के प्राचार्य के समक्ष की है।
उक्त बातों की शिकायत मिलने पर अभाविप महासमुंद के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मामले की कड़ी निंदा करते हुए प्राचार्य से के समक्ष सप्रमाण तथ्यों के साथ जानकारी प्रस्तुत कर यह मांग किया गया है कि महाविद्यालय के नाम से संचालित इस वाट्सएप ग्रुप को महाविद्यालय प्रशासन अपने संज्ञान में ले व भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो ऐसा बातें कहीं।

प्राचार्य ने तत्काल संज्ञान लिया और इन ग्रुप्स को डिलीट करने और अन्य उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
किंतु पुनः इस प्रकार की लापरवाही बरती गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन हेतु बाध्य रहेगी ये चेतावनी भी दिया गया है।





