भगवान राम को भांजे के रूप में पूजते है छत्तीसगढ़वासी : किसान नेता अशवंत तुषार साहू
March 26, 2022
महासमुंद 26 मार्च 2022/ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्रडीह मे पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हो गया है. इस कार्यक्रम किसान नेता अशवंत तुषार पहुंचे कर
भगवान राम के चैलचित्र में दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किया, अपने उद्बोधन में कहा
भगवान राम को भांजे के रूप में पूजते हैं छत्तीसगढ़वासी।
इतिहासकार बताते हैं कि एक समय में छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल कहा जाता था. भगवान राम, उनकी माता मां कौशल्या का छत्तीसगढ़ से ऐतिहासिक संबंध है. मान्यता है कि भगवान राम की माता कौशल्या का जन्म और लालन-पालन छत्तीसगढ़ महतारी की गोद में हुआ था और इसलिए सदियों से छत्तीसगढ़ के लोग भगवान राम को भांजे के रूप में मानकर पूजते हैं।वहीं इतिहासकार बताते हैं कि भगवान राम, सीता माता और लक्ष्मण अपने वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जंगलों में अधिकांश समय बिताए हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम के साथ में बृज मोहन पटेल राजू ध्रुव रामकुमार धुव्र, पोषन साहू, राजेंद्र साहू, रामलाल निषाद, अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





