आज से धान खरीदी कि शुरुआत.. खाद्य मंत्री महासमुंद जिले में दो नया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे..

आज से धान खरीदी कि शुरुआत.. खाद्य मंत्री महासमुंद जिले में दो नया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे..

December 1, 2021 0 By Central News Service

रायपुर 01 दिसंबर 2021/ प्रदेश में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत आज कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही महासमुंद जिले के दो नवीन धान खरीदी केंद्र डुमरपाली एवं अचानकपुर में शुभारंभ करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मंत्री भगत रायपुर जिले के मंदिर हसौद, पारा गांव, बिरकोनी, काँपा, पटेवा व झलप के धान खरीदी केंद्रों में जाएँगे व केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात वे महासमुंद जिले के डुमरपाली और अचानकपुर पहुंचेंगे जहां पर नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे। खाद्य मंत्री अपने कैम्प कार्यालय सरगुजा कुटीर, विधायक कॉलोनी से सुबह 11 बजे दौरे के लिए रवाना होंगे, और लगभग 11.15 बजे मंदिर हसौद के धान खरीदी केंद्र पहुंचेंगे।