14 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली पदयात्रा सभी ब्लॉकों में जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुई..

14 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली पदयात्रा सभी ब्लॉकों में जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुई..

November 30, 2021 0 By Central News Service

जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला के समस्त कांग्रेस जन एवं आम जनता का आभार – डॉ रश्मि चंद्राकर

महासमुंद 30 नवंबर 2021/ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के आव्हान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला के समस्त ब्लॉकों में जिला के चारों विधायक, पुर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के विषेश उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्षों के अगुवाई में संपन्न हुई।

जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि संगठन के आदेशानुसार जिला में जन जागरण पदयात्रा का शुभारंभ 14 नवंबर को किया गया जो 30 नवंबर तक चला। पदयात्रा में जिला के चारों विधायक बसना राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, महासमुंद विनोद सेवन लाल चंद्राकर, खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, सराईपाली किस्मत लाल नंद का विशेष उपस्थिति रहा। यह पदयात्रा जिला के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, महासमुंद ग्रामीण ढेलू निषाद, झलप-पटेवा-सिरपुर खिलावन साहू, सरायपाली शहर आदित्य नारायण, सरायपाली ग्रामीण पुष्पेंद्र पटेल, भंवरपुर जितेंद्र सीदार, छुईपाली बलराम भोई, बसना विजय साहू, सांकरा रवि कश्यप, पिथोरा करण सिंह दीवान, बागबाहरा शहर भूपेंद्र ठाकुर, बागबाहरा ग्रामीण रवि निषाद, कोमाखान संतोष पटेल ने कांग्रेस जनों के साथ अपने-अपने ब्लॉक में गांवों में, वार्डों में, मोहल्ले में केंद्र सरकार द्वारा जो बेतहाशा मंहगाई बढ़ाई गई है उसके खिलाफ लाउडस्पीकर और पर्चे बांटे। जनता को केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया।

डॉ रश्मि चंद्राकर ने आगे कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा बदल रही है, विश्व में हमारा प्रदेश एक अलग पहचान बना रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में अनेकों महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है इन योजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था पिछले 3 सालों में दुगनी हुए हैं। प्रदेश के किसान, मजदूर, महिला, युवाओं के चहरे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के ऊपर भरोसा दिखता है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सभी के साथ न्याय कर रही है। दुसरे तरफ़ केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को बर्बाद कर रही है, चंद उद्योग पतियों के हाथों में देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है,आम आदमी से गब्बर सिंह टेक्स के नाम पर बेतहाशा पैसे लूटे जा रहे हैं।‌ पिछले 7 साल पहले गैस सिलेंडर के दाम 400 रू. थे वह अब बड़‌कर 1200 रू. हो गया है। पेट्रोल 55 रू. और डीजल 45 रू. मिलता था वह अब 110 -100 रू. हो गया है। खाने के तेल की कीमत दुगनी हो गई है। खाने के समान,फल-सब्जी के दाम भी आसमान छू रही है। भाजपा नेता मंहगाई बढ़ने‌ पर हंगामा करते थे, धरना प्रदर्शन करते थे वे अब नज़र नहीं आते। मोदी जी ने कहा था कि अच्छे दिन आयेंगे और जनता कह रही हमारे पुराने दिनों को वापस कर दो मोदी जी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अंत में जिला के चारों विधायक, पुर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं तमाम प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, आम कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग किया जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।

डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जिला के किसान मजदूर महिला युवा एवं सभी की जिला कांग्रेस कमेटी आभारी है क्योंकि आमजनता की जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम में समर्थन- सहयोग और योगदान की वजह से हमारा जनजागरण अभियान सफल हुवा जिसके लिए हम पुनः क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हैैं।