रायपुर प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव! 60 साल पुराने संविधान पर चला लोकतंत्र का हथौड़ा, सभी संशोधन धड़ाधड़ पारित
November 24, 2026रायपुर // रायपुर प्रेस क्लब के इतिहास में आज वो हुआ, जिसका इंतजार दशकों से था! करीब छह दशक पुराने, 1967 के जर्जर संविधान को बदलने के लिए बुलाई गई विशेष सामान्य सभा में पत्रकारों ने एक स्वर में हुंकार भरी और सभी संशोधन प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिए।
सभा में सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि घंटों तक तीखी बहस, सुझाव और वरिष्ठों का मार्गदर्शन चला। नतीजा – प्रेस क्लब अब पुराने ढर्रे पर नहीं, बल्कि नए जमाने की पत्रकारिता, नई तकनीक और नई चुनौतियों के हिसाब से चलेगा।
क्या-क्या बदला?
अनुसूची 1, 2, 3, 4 के उपखंडों में बड़ा फेरबदल, अनुसूची 5, 7, 8 के विशेष प्रावधानों में बदलाव, अनुसूची 9 में नए प्रावधान शामिल, और अनुसूची 10, 14, 15, 16 में संशोधन — सब कुछ बहुमत से पास!
अध्यक्ष मोहन तिवारी ने साफ कहा —
“1967 का संविधान अब आज की पत्रकारिता को नहीं संभाल सकता। बदलाव जरूरी था, और यह बदलाव किसी व्यक्ति का नहीं, पूरे प्रेस क्लब का सामूहिक फैसला है।”
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि पारित प्रस्ताव अब रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी के पास वैधानिक अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। अनुमोदन के बाद ही संशोधन लागू होंगे। कोई बैकडोर एंट्री नहीं, पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक!
सभा में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े सहित पूरी कार्यकारिणी और पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, रामावतार तिवारी, अनिल पुसदकर, प्रफुल्ल ठाकुर, दामु अंबेडारे समेत दिग्गज वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
संदेश साफ है — रायपुर प्रेस क्लब अब बदलेगा, और बदलेगा पूरी ताकत के साथ!


