ब्रेकिंग न्यूज: अंबिकापुर में 50 लाख की चोरी पर मंत्री को लगानी पड़ी थाना प्रभारी को फटकार, विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार को घेरा
November 24, 2026अंबिकापुर / रायपुर // अंबिकापुर में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी की शिकायत के बावजूद करीब एक महीने तक कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में भारी नाराजगी है।
व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को खुद कोतवाली थाना प्रभारी को फोन लगाना पड़ा। मंत्री ने थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया कि “अगर चोरों को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो मुझे छुड़ाने आ जाइए।”
मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाना प्रभारी ने दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विकास उपाध्याय ने उठाए गंभीर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को ही पुलिस से कार्रवाई करवाने के लिए इस तरह हस्तक्षेप करना पड़ रहा है, तो आम जनता और व्यापारियों की शिकायतों पर पुलिस कितनी गंभीरता से कार्रवाई करती होगी?
उन्होंने सवाल उठाया –
क्या प्रदेश में पुलिस प्रशासन सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुका है? क्या आम आदमी को न्याय पाने के लिए किसी मंत्री या प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश की जरूरत पड़ेगी?
इस घटना ने भाजपा सरकार में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

