बातचीत से निकला हल, पटवारियों ने तोड़ी हड़ताल, अब काम पर लौटेंगे
November 22, 2026रायपुर, 22 नवंबर 2026 // पटवारी संघ के डेलीगेशन से चर्चा हुई है और उन्होंने अपना हड़ताल जो पिछले कई दिनों से चल रहा था, उसको तोड़ने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी जो मांगें थी कि उनके वेतन और प्रमोशन को लेकर एक समिति का गठन किया जाए, तो समिति का गठन होगा और समिति में वो भी अपना सुझाव रखेंगे और समिति उचित रिपोर्ट सरकार को देगी।
उन्होंने कहा कि जो पिछले दिनों हड़ताल के समय में कुछ लोगों के ऊपर कार्यवाही हुई है, तो उन पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। पटवारी संघ आंदोलन समाप्त कर रहे हैं, तो उनका स्वागत है।


