सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहने बच्चों व युवाओं से चर्चा, क्लाइमेटकॉन-2026 का आयोजन
November 18, 2026रायपुर। छत्तीसगढ़ यूनिसेफ, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स व कुछ स्कूलों के सहयोग से मंगलवार को राजधानी के एक निजी होटल में रायपुर क्लाइमेटकॉन-2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों और युवाओं से सिंगल-यूज प्लास्टिक को ‘ना’ कहने, पानी व बिजली बचाने से लेकर कचरे के पुनः उपयोग और जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने जैसे संकल्प लिए गए और जलवायु समाधान को लेकर युवाओं व बच्चों के विचार सुने गए।
यूनिसेफ की छत्तीसगढ़ प्रमुख सीमा कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं है, यह बाल अधिकारों का मुद्दा है। यह बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा और कल्याण को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को केवल जलवायु कार्रवाई के लाभार्थियों के रूप में नहीं, बल्कि भागीदारों और बदलाव लाने वालों (चेंजमेकर्स) के रूप में पहचाना जाना चाहिए।
कार्यक्रम को यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने विश्व बाल दिवस और इसके 2026 के संदेश, ‘मेरा दिन, मेरे अधिकार’ के बारे में बताया।


